बेआसरा का आसरा: आसरा आवास में भूख-प्यास से तड़प रहे थे 2 बुजुर्ग, आखिरी वक्त में पहुंचे संवेदना के हाथ

क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में स्थित आसरा आवास में बेआसरा पड़े दो बुजुर्गों को आखिरी वक्त में नई जिंदगी की उम्मीद मिल गई। सोमवार को पड़ोसियों को इन बुजुर्गों की याद आई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि दोनों बुजुर्ग कई रोज से कमरे में भूखे-प्यासे पड़े हैं, हालत ऐसी कि बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो गया है। गंभीर स्थिति में दोनों बुजुर्गों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधी नगर में खाली पड़े आसरा आवास में बेठिकानों ने ठिकाना बना लिया है। इसी आवास में भूतल पर पहले कमरे में छावनी क्षेत्र के शक्तिपुर निवासी मूलचंद पांडेय और तीसरे कमरे में बुजुर्ग सीमा भी सात-आठ साल से रहती आ रही हैं।

#CityStates #Gorakhpur #Basti #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 11:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेआसरा का आसरा: आसरा आवास में भूख-प्यास से तड़प रहे थे 2 बुजुर्ग, आखिरी वक्त में पहुंचे संवेदना के हाथ #CityStates #Gorakhpur #Basti #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews