Punjab: शेड से गिरा 19 साल का युवक, सिर में गंभीर चोट आने से हुई मौत; मजदूरी का करता था काम
मानसा अनाज मंडी में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सुनाम के निकटवर्ती गांव जगतपुरा के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंडी में बन रहे एक शेड पर मजदूरी का काम कर रहा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई है। जसप्रीत के चाचा प्रीतपाल सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते जसप्रीत मजदूरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का सहारा बना हुआ था। इसी काम के सिलसिले में वह मानसा गया था। मानसा मंडी में काम के दौरान जसप्रीत अचानक असंतुलित होकर शेड से नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत मानसा के अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा में इलाज के दौरान जसप्रीत की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
#CityStates #Punjab #YoungBoyDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:57 IST
Punjab: शेड से गिरा 19 साल का युवक, सिर में गंभीर चोट आने से हुई मौत; मजदूरी का करता था काम #CityStates #Punjab #YoungBoyDies #VaranasiLiveNews
