Kangra News: जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 18 खिलाड़ी
धर्मशाला। ऊना में सात से नौ अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के 18 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। कांगड़ा के शटलर अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के तहत बालक-बालिका एकल, युगल और मिश्रित युगल की विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। टीम के साथ रविंद्र कपूर और विवेक हंस कोच-कम-मैनेजर के रूप में ऊना रवाना होंगे।जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है और सभी पूरी लय में हैं। संघ को पूरी उम्मीद है कि कांगड़ा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।-----------कांगड़ा टीम का स्क्वॉडअंडर-15 वर्गबालक एकल: तन्मय आर्य, राजवीर सिंह राणा, आरव कौंडल, आरव।बालक युगल: राजवीर सिंह राणा-तन्मय आर्य, रियांश सैनी-आरव कौंडल।बालिका एकल: प्रिया शर्मा, आराध्या चौधरी, राव्या धीमान, आनंदिता।बालिका युगल: प्रिया शर्मा-राव्या धीमान, आराध्या चौधरी-आनंदिता।मिश्रित युगल: दर्श चौरसिया-राव्या धीमान।अंडर-17 वर्ग:बालक एकल: अस्तित्व, अतुल मेहता, सूर्यांश बरजत्या, अर्णव सोनी।बालक युगल: अस्तित्व-अतुल मेहता, अरव शर्मा-अर्णव सोनी।बालिका एकल: अवनी ठाकुर, इरा सोआमी, अरुषी कौंडल, आराध्या चौधरी।बालिका युगल: इरा सोआमी-आनंदिता।मिश्रित युगल: अस्तित्व-प्रिया शर्मा।
#18PlayersToShowcaseTheirSkillsInTheJuniorBadmintonCompetition. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 01:35 IST
Kangra News: जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 18 खिलाड़ी #18PlayersToShowcaseTheirSkillsInTheJuniorBadmintonCompetition. #VaranasiLiveNews
