Bareilly News: 175 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई
बरेली। संपत्ति कर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर नगर निगम ने 17 दिसंबर 2025 से 19 फरवरी तक अभियान चलाकर 175 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इन पर निगम का 7.06 करोड़ रुपये बकाया है। इनसे मौके पर 66.57 लाख रुपये जमा भी कराए गए। कुल 1.69 लाख करदाताओं में से इस वित्त वर्ष में अब तक 65,385 लोगों ने कर जमा किया है। वसूली लक्ष्य 111 करोड़ के सापेक्ष अब तक 67 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। निगम की ओर से दो जनवरी को अखबारों में 400 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नाम विज्ञापन प्रकाशित करवाकर 15 दिनों का समय दिया था, पर वह कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिन भवनों को सील किया गया है, बकाया जमा होने पर ही उनकी सील खोली जाएगी।
#175CommercialEstablishmentsWereSealed. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 03:01 IST
Bareilly News: 175 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई #175CommercialEstablishmentsWereSealed. #VaranasiLiveNews
