Shahjahanpur News: रसवां कलां में दुकान का ताला तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी
खुटार। गांव रसवां कलां में देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 17 पेटी देशी शराब चोरी कर ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। मोहल्ला बगियानाथ निवासी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि गांव रसवां कलां में उनके नाम देशी शराब की दुकान है। दुकान पर पीलीभीत के कस्बा सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया निवासी भूपेंद्र सेल्समैन है। भूपेंद्र वर्तमान में रसवां कलां में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार रात सेल्समैन दुकान बंद कर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चल सका। इसके बाद सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने मौका मुआयना किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
#17CasesOfLiquorStolenAfterShopLockBrokenInRaswanKalan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:55 IST
Shahjahanpur News: रसवां कलां में दुकान का ताला तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी #17CasesOfLiquorStolenAfterShopLockBrokenInRaswanKalan #VaranasiLiveNews
