Hathras News: 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्रदेश की 2524 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए गए। इसका प्रसारण जनपद में भी दिखाया गया। जनपद की 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिए गए। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, परियोजना निदेशक राजेश कुरील द्वारा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। विधायक ने गरीबों के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सीडीओ द्वारा नई तकनीक के साथ कार्य करते हुए आईसीडीएस विभाग में उन्नति लाने हेतु प्रेरित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी लोगों को जिले में पोस्टिंग देने के लिए पोर्टल विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य सेविका बनी हैं। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम ने किया।

#HathrasNews #AppointmentLetterDistribution #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 28, 2025, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र #HathrasNews #AppointmentLetterDistribution #VaranasiLiveNews