Hathras News: 33 करोड़ से बनेगा 16 किमी लंबा आलमपुर-लिहा-वाजिदपुर मार्ग
सिकंदराराऊ क्षेत्र के आलमपुर-लिहा-वाजिदपुर मार्ग के नव निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए 33 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अब इसको शासन को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर टेंडर जारी किया जाएगा। आलमपुर, लिहा और वाजिदपुर सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों, किसानों, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव कुमार वर्मा के अनुसार मार्ग के नव निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से सिकंदराराऊ क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जिला मुख्यालय और आसपास के कस्बों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
#HathrasNews #Development #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:38 IST
Hathras News: 33 करोड़ से बनेगा 16 किमी लंबा आलमपुर-लिहा-वाजिदपुर मार्ग #HathrasNews #Development #VaranasiLiveNews
