Mandi News: कैंपस इंटरव्यू में 16 अभ्यर्थी चयनित
मंडी। रोजगार उप कार्यालय सरकाघाट में सोमवार को एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया। भर्ती प्रक्रिया में क्षेत्र के 25 युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद 16 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में हुई। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से आगामी औपचारिकताओं और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण अद्यतन रखें और समय-समय पर आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू एवं रोजगार मेलों का लाभ उठाएं। संवाद
#16CandidatesSelectedInCampusInterview. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 18:52 IST
Mandi News: कैंपस इंटरव्यू में 16 अभ्यर्थी चयनित #16CandidatesSelectedInCampusInterview. #VaranasiLiveNews
