Prayagraj : सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी कंपनी के निदेशक राशिद पर दर्ज थी 151 एफआईआर

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य जगहों पर सस्ते प्लाट का सपना दिखाकर लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले शाइन सिटी के निदेशक रशीद नसीम को दुबई से पकड़ लिया गया है। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। करेली के जीटीबी नगर निवासी आरोपी राशिद व उसके भाई आसिफ समेत अन्य पर सिविल लाइंस थाने में 151 एफआईआर दर्ज हैं। वर्ष 2013 से राशिद नसीम ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत कर सिविल लाइंस के कूपर रोड में ऑफिस बनाया। इसमें उसका भाई आसिफ नसीम समेत कई एजेंट शामिल हुए। ये लोग जरूरतमंद लोगों को प्रयागराज के घूरपुर के गौहनिया, बारा तहसील अंतर्गत कांटी ग्राम, फाफामऊ के शांतिपुरम के अलावा अन्य शहरों में सस्ते प्लाट का प्लान दिखाकर निवेशकों से बुकिंग कर आसान किस्तों के नाम पर बड़ी रकम जुटाते थे। कई साल गुजरने के बाद जब पीड़ितों को प्लाट और ना ही अपने रुपये वापस मिले तो लोग सिविल लाइंस ऑफिस पहुंचने लगे। ऑफिस बंद मिलने पर लोगों ने पहले पुलिस और फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वर्ष 2020 में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम समेत अन्य एजेंटों पर पहली एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पीड़ितों के आने का सिलसिला लगा रहा। नतीजन फरवरी 2025 तक कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में कुल 151 एफआईआर दर्ज की गई। बता दें कि राशिद आसिफ नसीम समेत कई एजेंटों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

#CityStates #Prayagraj #ShineCityCase #RashidNaseemShineCity #PrayagrajPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी कंपनी के निदेशक राशिद पर दर्ज थी 151 एफआईआर #CityStates #Prayagraj #ShineCityCase #RashidNaseemShineCity #PrayagrajPolice #VaranasiLiveNews