जल संकट: तीन महीने से पानी को तरसे 150 परिवार, बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे लोग; बयां किया दर्द
आगरा के यमुना ब्रिज क्षेत्र स्थित वार्ड-67 के आधा दर्जन इलाकों में पिछले तीन महीनों से पानी की भारी किल्लत है। बुनियादी जरूरत पूरी न होने से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह क्षेत्रीय पार्षद और जलकल विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जल संकट के कारण नगला हरिचंद का बाड़ा, नगला पेस और घाट बजरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 150 परिवारों की दिनचर्या पटरी से उतर गई है। सुबह होते ही महिलाएं और मासूम बच्चे बाल्टी लेकर पानी का इंतजाम करने में जुट जाते हैं। स्थानीय निवासी शीला का आरोप है कि जलापूर्ति न होने की शिकायत कई बार क्षेत्रीय पार्षद से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बूंद-बूंद पानी को मोहताज कमला देवी ने कहा कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि वार्ड-67 में पानी की समस्या की शिकायत मिली है। अधिशासी अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
#CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraWaterCrisis #YamunaBridge #NaglaHarichand #NaglaPes #GhatBajaria #Ward67 #JalKalDepartment #WaterSupply #आगरापानीसंकट #यमुनाब्रिज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 10:47 IST
जल संकट: तीन महीने से पानी को तरसे 150 परिवार, बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे लोग; बयां किया दर्द #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraWaterCrisis #YamunaBridge #NaglaHarichand #NaglaPes #GhatBajaria #Ward67 #JalKalDepartment #WaterSupply #आगरापानीसंकट #यमुनाब्रिज #VaranasiLiveNews
