Agra News: मंडल की कबड्डी टीम में 14 खिलाड़ियों का चयन

आगरा। प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की 14 सदस्यीय टीम चयनित कर ली गई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया में आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहायक कोच विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय चयन प्रक्रिया में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडलस्तरीय चयन में मथुरा के आठ, आगरा के 14 और फिरोजाबाद के दो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मैनपुरी के खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें दो खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया है। चयनित टीम 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में आयोजित प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

#14PlayersSelectedForTheDivisionalKabaddiTeam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: मंडल की कबड्डी टीम में 14 खिलाड़ियों का चयन #14PlayersSelectedForTheDivisionalKabaddiTeam #VaranasiLiveNews