Kangra News: नशे पर बड़ी चोट, 49.48 ग्राम हेरोइन के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

धर्मशाला/पालमपुर। कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर, योल और पालमपुर क्षेत्रों में सीआईए और स्थानीय पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 49.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने थाना शाहपुर के अंतर्गत लदवाड़ा चौक पर शनि देव मंदिर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक और महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (24) निवासी बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) और सुनीता उर्फ वीरी (45) निवासी दसूहा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राममिकियां दर्ज की ली हैं। पुलिस अब नशे के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि नशे के मुख्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके।ईक्कू पुल के पास टैक्सी से 13.90 ग्राम नशा बरामददूसरे मामले में पुलिस चौकी योल की टीम ने जदरांगल के समीप ईक्कू पुल के पास नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी से 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर सवार गौरव शर्मा (25) व अंकज कुमार (36) दोनों निवासी पद्दर (धर्मशाला) तथा अभिषेक कुमार (30) निवासी बंदला (पालमपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।पालमपुर में 2.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिलाएं दबोचींतीसरे मामले में पालमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संध्या देवी निवासी बिंद्राबन (पालमपुर) और हेमा कुमारी निवासी सुंदरनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नशे पर बड़ी चोट, 49.48 ग्राम हेरोइन के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews