Dausa News: दौसा में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 22 से, 28 फरवरी तक जय भवानी मैदान में होंगे रोमांचक मुकाबले
दौसा जिले में पंच गौरव दौसा एक जिला, एक खेल फुटबॉल अभियान के तहत ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 22 से 28 फरवरी तक श्री जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 13 नामचीन और मजबूत टीमें भाग लेंगी। आयोजन से दौसा जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। देशभर की मजबूत टीमें होंगी आमने-सामने टूर्नामेंट में मां कामाख्या (पटना), गढ़वाल क्लब (देहरादून), एक्वा क्लब (रांची), वेस्टर्न रेलवे (रतलाम), एफसीआई (दिल्ली), किराड़ स्टार (हैदराबाद), जेबीएम यूनाइटेड (कोल्हापुर), घोसी ब्रदर्स (इंदौर), संधू क्लब (चंडीगढ़), नोएडा एफसी (हरियाणा सिटी), राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब (बांदीकुई), डीएफए दौसा तथा मेजबान श्री जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत मानी जाती हैं, जिससे मुकाबलों के बेहद रोमांचक होने की संभावना है। पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों की शुरुआत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के पोस्टर का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष लोकेश शर्मा, क्लब अध्यक्ष राजेश डगलाव, जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा तथा क्लब महासचिव अमरेश जाकड़ ने आयोजन की व्यवस्थाओं और रूपरेखा की जानकारी दी। पढ़ें-Sirohi News:माधव यूनिवर्सिटी के पास पर ट्रक और कार की भिड़ंत; एक की शख्स की मौत, एक गंभीर घायल मैदान से लेकर आवास तक विशेष व्यवस्थाएं आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल और भव्य बनाने के लिए मैदान की विशेष साज-सज्जा की जा रही है। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा तथा दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच आयोजन का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का मंच बनेगा और दौसा जिले के लिए गौरव का विषय सिद्ध होगा। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी से स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरणा और अनुभव प्राप्त होगा।
#Football #Sports #CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:05 IST
Dausa News: दौसा में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 22 से, 28 फरवरी तक जय भवानी मैदान में होंगे रोमांचक मुकाबले #Football #Sports #CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #VaranasiLiveNews
