Chamoli News: रेलिंग न होने से एक साल में 13 गोवंश की मौत

रेलिंग न होने से एक साल में 13 गोवंश की मौतआदिबदरी। बकरिया बैंड-छिमटा मोटर मार्ग पर रेलिंग रहित पुलों से गिरकर पिछले एक वर्ष में 13 गोवंश की मौत हो चुकी है। शनिवार को बेड़ी तल्ली के दीपक नेगी का एक बैल भी इसी तरह जान गंवा बैठा। यह घटना पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित बकरिया बैंड पुल से गुजरते समय बैल अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार, बकरिया बैंड और कोहली गधेरे पर बने दोनों पुलों पर रेलिंग नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विशन सिंह ने बताया कि चंद्र सिंह सहित कई ग्रामीणों के पशु पहले भी इन पुलों से गिरकर मर चुके हैं। दीपक नेगी ने कहा कि रेलिंग न होने से ये पुल राहगीरों और जानवरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। बेड़ी, छिमटा, डोल्टू और चोरडा गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र रेलिंग लगाने की मांग की है। संवाद

#13CattlePerishInOneYearDueToLackOfRailings #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: रेलिंग न होने से एक साल में 13 गोवंश की मौत #13CattlePerishInOneYearDueToLackOfRailings #VaranasiLiveNews