Ambala News: 40 कनाल जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी

आईएमटी के पोर्टल पर चढ़ाई, रजिस्ट्री करवाने तहसील में गए बैंक में गिरवी पड़ी थी जमीन संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। 40 कनाल जमीन बेचने के नाम पर सिटी के राम नगर निवासी रमेश कुमार से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि बैंक में गिरवी पड़ी जमीन का न केवल सौदा किया बल्कि खरीदार से 12 लाख की धोखाधड़ी करने के बाद उस जमीन को आईएमटी के सरकारी पोर्टल पर बेचने की तैयारी कर ली है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने नारायणगढ़ निवासी सुरेश पाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राम नगर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणगढ़ के टोका गांव निवासी सुरेश पाल ने उनके साथ करीब 40 कनाल जमीन का सौदा 60 लाख रुपये प्रति 8 कनाल के हिसाब से तय किया था। इकरारनामे के दौरान आरोपी ने भरोसा दिया था कि जमीन पर कोई कर्ज या लोन नहीं है। उन्होंने अलग-अलग समय पर आरोपी को 12 लाख रुपये दिए। इसमें 2 लाख रुपये नकद, 9 लाख रुपये का चेक और 1 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए दिए गए। 3 जुलाई 2025 को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई थी। जब वह रजिस्ट्री करवाने के लिए नारायणगढ़ तहसील पहुंचे व जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि जमीन पहले से एक्सिस बैंक के पास गिरवी रखी है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने जमीन से मिट्टी भी उठवा दी और अब उस जमीन को आईएमटी के लिए पोर्टल पर बेचने के लिए चढ़ा दिया है।

#12LakhFraudInTheNameOfSelling40KanalLand #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: 40 कनाल जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी #12LakhFraudInTheNameOfSelling40KanalLand #VaranasiLiveNews