Baghpat News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्राइवेट और पत्राचार फार्म भरने को बनाए 12 केंद्र
- पत्राचार के लिए चार तो प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए बनाए गए आठ केंद्र, सीट भी निर्धारित की गई संवाद न्यूज एजेंसी बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्राइवेट परीक्षाओं के लिए जिले में 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2027 में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि ये केंद्र व्यक्तिगत और पत्राचार दोनों तरह के फॉर्म भरने के लिए हैं। व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी नकद शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीटों का निर्धारण भी किया गया है। व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आठ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इनमें दाहा, बावली, बड़ौत, दौझा, अहैड़ा, मवीकलां, मुबारिकपुर और तुगाना गांव के संस्थान शामिल हैं। पत्राचार के लिए डौला गांव का आदर्श इंटर कॉलेज, बागपत का श्रीयमुना इंटर कॉलेज, बड़ौत का जनता वैदिक इंटर कॉलेज और जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।व्यक्तिगत परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में 150-150 सीटें निर्धारित की गई हैं। ये सीटें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूलों में उपलब्ध होंगी। पत्राचार के माध्यम से इंटर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ सीटें तय की गई हैं। विद्यार्थी नकद शुल्क के साथ पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
#12CentersSetUpForFillingOutPrivateAndCorrespondenceFormsForHighSchoolAndIntermediateExaminations. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 16:53 IST
Baghpat News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्राइवेट और पत्राचार फार्म भरने को बनाए 12 केंद्र #12CentersSetUpForFillingOutPrivateAndCorrespondenceFormsForHighSchoolAndIntermediateExaminations. #VaranasiLiveNews
