UP: शाहजहांपुर में रील बनाने के विवाद में 11वीं के छात्र ने दोस्त को गोली मारी, गंभीर हालत में बरेली रेफर

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहरान बजरिया निवासी सुरेंद्र जायसवाल के 17 वर्षीय बेटे नैतिक को 11वीं में पढ़ने वाले उसके दोस्त ने सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया, जबकि नैतिक को गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर किया गया। रील बनाने के दौरान विवाद के बाद गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नैतिक की मां राधा जायसवाल ने बताया कि उनके बेटे ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। एक जनवरी को घर आया था। उसकी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के किशोर से दोस्ती थी। शाम करीब पांच बजे उसका दोस्त घर आया और नैतिक को बुलाकर बाइक से ले गया। अपने मोहल्ले में ले जाकर एक इंटर कॉलेज के पास नैतिक को सीने पर गोली मार दी।

#CityStates #Shahjahanpur #Student #GunShot #Crime #Police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 10:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शाहजहांपुर में रील बनाने के विवाद में 11वीं के छात्र ने दोस्त को गोली मारी, गंभीर हालत में बरेली रेफर #CityStates #Shahjahanpur #Student #GunShot #Crime #Police #VaranasiLiveNews