Bageshwar News: स्कूलों की सूरत संवारने के लिए 11.76 लाख रुपये मंजूर
बागेश्वर। जिले के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 11.76 लाख रुपये की संस्तुत धनराशि के सापेक्ष शेष बजट आवंटित कर दिया गया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के स्तर से आवश्यक शेष बजट की धनराशि जिले के जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्माण कार्यों को कड़ाई से समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बजट से जिले के चार प्रमुख विद्यालयों में शौचालय निर्माण और विद्युतीकरण के रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलायन में बालकों के शौचालय निर्माण के लिए 3.79 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महरगाड़ी और राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कौसानी में बालिकाओं के शौचालय निर्माण के लिए 3.79-3.79 लाख रुपये की संस्तुति मिली है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी में विद्युतीकरण के कार्य हेतु 39 हजार का प्रावधान किया गया है। कोट समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत इन विकास कार्यों को निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। एसएमसी को गतिमान कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जियोटैग फोटोग्राफ्स और पूर्व में अवमुक्त धनराशि के उपयोग प्रमाण-पत्र के साथ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आशाराम, प्रभारी सीईओ बागेश्वर
#11.76LakhRupeesApprovedForImprovingTheAppearanceOfSchools. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:17 IST
Bageshwar News: स्कूलों की सूरत संवारने के लिए 11.76 लाख रुपये मंजूर #11.76LakhRupeesApprovedForImprovingTheAppearanceOfSchools. #VaranasiLiveNews
