Balrampur News: 114 विद्यार्थियों ने छोड़ दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 201 विद्यार्थियों में से 195 उपस्थित रहे, जबकि छह अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट प्रथम पाली में सिलाई, ऑटोमोबाइल, रेडियो व टेलीविजन सहित अन्य विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 181 विद्यार्थियों में से 153 विद्यार्थी शामिल हुए और 28 अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय की परीक्षा में 12 में से 11 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2271 विद्यार्थियों में से 2191 ने परीक्षा दी, 80 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 114 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने उड़नदस्ता टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सघन तलाशी और कक्ष निरीक्षकों की सक्रियता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 114 विद्यार्थी बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा भी जिले में सख्त निगरानी के बीच कराई गई। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की प्रथम पाली में अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 59 विद्यार्थियों में से 46 उपस्थित रहे, जबकि 13 ने परीक्षा छाेड़ दी। उत्तर मध्यमा कक्षा के अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 48 में से 35 विद्यार्थी उपस्थित और 13 अनुपस्थित मिले।परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि उत्तर मध्यमा द्वितीय पाली में अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 35 विद्यार्थियों में से 33 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की गेट पर ही सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।

#UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: 114 विद्यार्थियों ने छोड़ दी यूपी बोर्ड की परीक्षा #UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews