Sonipat News: कार की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

सोनीपत। नेशनल हाईवे-334बी पर राई के पास हुए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 11 साल के बच्चे जीता की दर्दनाक मौत हो गई। गांव राई निवासी नीलम ने चालक जतिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।नीलम ने शिकायत में कहा कि वह अपने ससुराल थाना कलां क्षेत्र से मायके आई हुई थी। वीरवार शाम को वह अपने छोटे भाई जीता (11) और विनोद के साथ अपनी मां से मिलने जा रही थी जो एक प्लाई फैक्टरी में कार्यरत हैं। जब वह हाईवे-334बी पर स्थित भगत सिंह ढाबे के पास पहुंचे तभी सड़क पार कर रहे जीता को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीता की मौत हो गई।

#11-Year-OldChildDiesInCarCollision #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 01, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कार की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत #11-Year-OldChildDiesInCarCollision #VaranasiLiveNews