Chandigarh-Haryana News: 11 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को मंजूरी व 63 नए पद स्वीकृत

एफएसएल के केस निपटान में सुधार का दावाअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। हरियाणा की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने 2026 की पहली तिमाही में लंबित मामलों में करीब 8 फीसदी की कमी की है। एफएसएल की कार्यप्रणाली को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 11 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को मंजूरी मिली है और 63 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।1 जनवरी को 16,040 केस लंबित थे, जो 31 मार्च तक घटकर 14,863 रह गए। अब बड़े मामलों की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वैज्ञानिक जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों से जांच अब ज्यादा तेज और भरोसेमंद बनी है। एफएसएल ने तकनीकी सुधार पर भी जोर दिया है। करीब 3.28 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे गए हैं।

#11MobileForensicVansApprovedAnd63NewPostsSanctioned #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: 11 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को मंजूरी व 63 नए पद स्वीकृत #11MobileForensicVansApprovedAnd63NewPostsSanctioned #VaranasiLiveNews