टाइम लिमिट बनी जानलेवा: 10 मिनट में मदद पहुंचाने निकले थे, रास्ते में टैंकर बना काल; दो पुलिसकर्मियों की मौत
डायल 112 सेवा लागू होने के बाद से किसी भी घटना की कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद ईआरवी टीम को 10 मिनट में मौके पर पीड़ित के पास पहुंचना होता है। सोमवार रात फर्रुखनगर इलाके में ईआरवी नंबर 254 पर तैनात चालक सिपाही धर्मेंद्र, ईआरवी इंचार्ज हवलदार अनिल और एसपीओ छोटेलाल को भी यही जल्दी थी। ये मोबाइल झपटमारी की आई सूचना के बाद मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से अलग होकर अनियंत्रित टैंकर बीच सड़क आ गया और ईआरवी उसमें टकरा गई। हादसे में हवलदार अनिल और एसपीओ छोटेलाल की जान चली गई।
#CityStates #Gurugram #GurugramPolice #Accident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 19:14 IST
टाइम लिमिट बनी जानलेवा: 10 मिनट में मदद पहुंचाने निकले थे, रास्ते में टैंकर बना काल; दो पुलिसकर्मियों की मौत #CityStates #Gurugram #GurugramPolice #Accident #VaranasiLiveNews
