Kangra News: मधुमक्खियों के हमले में 10 श्रद्धालु घायल

सिद्ध बाबा मंदिर गुराला की घटना, घायल अस्पताल में भर्ती संवाद न्यूज एजेंसी देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डाडासीबा के निकट सिद्ध बाबा मंदिर गुराला में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में शीश नवाने और प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा-अर्चना के बीच अचानक मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हमले के दौरान कई श्रद्धालुओं को शरीर पर गंभीर डंक लगे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना में करीब 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन की मदद से घायलों को तुरंत डाडासीबा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान देस राज, रक्ष देवी, कुलदीप, रविंदर कुमार, मोहिंद्र सिंह, संदीप कुमार, विजय कुमार, दीक्षा और सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय श्रद्धालु देस राज ने बताया कि वह मंदिर में शीश नवाने पहुंचे थे लेकिन मधुमक्खियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया था।

#10DevoteesInjuredInBeeAttack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: मधुमक्खियों के हमले में 10 श्रद्धालु घायल #10DevoteesInjuredInBeeAttack #VaranasiLiveNews