आन्या ने युवराज को क्यों मारा?: 'रखी रह गई शेरवानी, सेहरा पहनने से पहले की मार दिया', मैनेजर की बहन का दर्द
जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाइयां गूंजनीं थीं, वहां अब मातम है। 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा 6 सितंबर की शाम परिवार से कहकर निकले थे कि गुरुग्राम में एक बैठक के बाद घर लौट आएंगे। लेकिन वह फिर कभी वापस नहीं लौटे। परिवार उनकी वापसी का इंतजार करता रहा। उनकी बहन ने बताया कि परिवार उस दिन लाजपत नगर में शादी की खरीदारी कर रहा था। युवराज की शेरवानी भी तय हो चुकी थी। खरीदारी के बाद युवराज ने एक पूर्व महिला सहकर्मी से मीटिंग की बात कही थी। उन्होंने अपनी मंगेतर और अपने अधिकारी को भी इस बैठक के बारे में बताया था। युवराज की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। परिवार के लिए यह खुशी का पल था। शेरवानी तय होने के बाद सभी काफी खुश थे। लेकिन कुछ ही समय बाद यह खुशी मातम में बदल गई। युवराज की लाश गुरुग्राम के एक नाले में मिलने से परिवार सदमे में है।
#CityStates #DelhiNcr #GurugramMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 13:11 IST
आन्या ने युवराज को क्यों मारा?: 'रखी रह गई शेरवानी, सेहरा पहनने से पहले की मार दिया', मैनेजर की बहन का दर्द #CityStates #DelhiNcr #GurugramMurder #VaranasiLiveNews
