Prayagraj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, सपा विधायक समेत पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी
इलाके के बनपुरवा सरांयपीथा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के पास स्थित बिना दरवाजे के कमरे में फंदे से लटका मिला। 22 दिन पहले 11 जून को उसके छोटे भाई का शव भी पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सपा विधायक हाकिमलाल बिंद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। बनपुरवा सरांयपीथा निवासी सुशील कुमार गौतम (32) राजगीर था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह सुशील के शव को घर के बगल स्थित भूसा व अनाज रखने के लिए बने बिना दरवाजे वाले टिन शेड के कमरे में फंदे से लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण हंगामा करने लगे। शव को उतारने से मना कर दिया। उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
#CityStates #Crime #Prayagraj #HakimLalBindMla #HandiaMla #HandiaPrayagraj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 02:28 IST
Prayagraj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, सपा विधायक समेत पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी #CityStates #Crime #Prayagraj #HakimLalBindMla #HandiaMla #HandiaPrayagraj #VaranasiLiveNews
