India vs Afghanistan: धर्मशाला वनडे में दिखेगा युवा जोश, नए चेहरों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आईपीएल के बाद अब एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से गूंजने को तैयार है। 13 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसमें भारतीय टीम ने वनडे में युवा चेहरों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया है। माना जा रहा है कि धर्मशाला की तेज और उछाल भरी पिच इन युवा खिलाड़ियों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में एक या दो नए खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
#CityStates #Shimla #IndiaVsAfghanistan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 18:28 IST
India vs Afghanistan: धर्मशाला वनडे में दिखेगा युवा जोश, नए चेहरों को मिल सकता है डेब्यू का मौका #CityStates #Shimla #IndiaVsAfghanistan #VaranasiLiveNews
