Noida News: लड़ाई देख रहे युवक पर हमला
दनकौर(संवाद)। दनकाैर मोहल्ले में पड़ोसियों में हो रही लड़ाई को देखने के दाैरान एक पक्ष युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। योगेश ने बताया कि कमरे के दरवाजे पर खड़ा था, तभी एक पक्ष ने उसे गाली दी, जिसका विरोध करने पर सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने प्रिंस सैनी उर्फ गोलू, हरीश सैनी, सागर सैनी और पवन सैनी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#YouthWatchingAFightAttacked #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:52 IST
Noida News: लड़ाई देख रहे युवक पर हमला #YouthWatchingAFightAttacked #VaranasiLiveNews
