मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत हाेंगे युवा : प्रतिभा
कुल्लू। युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। जिला कुल्लू के 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के सभी युवा 15 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। युवाओं को पंजीकृत करने का उद्देश्य उन्हें सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास एवं विभिन्न अवसरों से जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि युवाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से सीधे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत युवाओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अवसरों से संबंधित जानकारी और अपडेट प्राप्त होंगे। इसके अलावा वह राष्ट्र और समाज हित के कार्य भी युवा स्वयंसेवी के रूप में कर सकेंगे। संवाद
#YouthToRegisterOn'MeraYuvaBharat'Portal:Pratibha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:13 IST
मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत हाेंगे युवा : प्रतिभा #YouthToRegisterOn'MeraYuvaBharat'Portal:Pratibha #VaranasiLiveNews
