नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करें युवा : यशोवर्धन
हमीरपुर। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) हमीरपुर केंद्र की ओर से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के योग सत्र में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी यशोवर्धन अत्री ने भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों से सूक्ष्म योग करवाया और योगासन का प्रदर्शन किया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।यशोवर्धन अत्री ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर केंद्र के सेंटर इंचार्ज एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच प्रेम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच जॉनी चौधरी, जूडो कोच संजीव ठाकुर, एथलेटिक्स कोच मंजू, बैडमिंटन कोच नेहा सूद, हॉकी कोच पिकी चौहान और अन्यों ने भाग लिया।
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 19:25 IST
नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करें युवा : यशोवर्धन #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
