Meerut News: कांवड़ देखकर कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर घायल
खतौली से मेरठ लौटते समय दौराला में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी के निवासी है तीनों दोस्तसंवाद न्यूज एजेंसी दौराला (मेरठ )। खतौली से कांवड़ देखकर मेरठ लौट रहे स्कूटी सवार तीन युवकों को बृहस्पतिवार देर रात दौराला में पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार फूल बाग कॉलोनी निवासी केशव (18) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अनमोल और विक्की घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद केशव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी केशव के परिजनों को दी। वहीं, घायल अनमोल और विक्की की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी निवासी केशव (18) अपने साथी अनमोल और विक्की के साथ स्कूटी पर सवार होकर खतौली में कांवड़ देखने गया था। तीनों बृहस्पतिवार देर रात स्कूटी से वापस मेरठ लौट रहे थे। दौराला में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।राहगीरों ने हादसे की सूचना दौराला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को दौराला सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। केशव की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से हादसे के बाद भागे वाहन चालक की तलाश कर रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।--------------
#YouthReturningAfterWitnessingTheKanwarYatraDiesInRoadAccident;TwoCompanionsCriticallyInjured. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:06 IST
Meerut News: कांवड़ देखकर कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर घायल #YouthReturningAfterWitnessingTheKanwarYatraDiesInRoadAccident;TwoCompanionsCriticallyInjured. #VaranasiLiveNews
