Aligarh News: 40 दिन से लापता युवक वापस घर पहुंचा, 21 अप्रैल को है चचेरी बहन की शादी, घर में लौट आईं खुशियां

21 अप्रैल को घर में शादी है। युवक 40 दिन पहले उसी घर से कहीं बिना बताए चला गया। परिवार वालों ने सब जगह ढूंढा, पर कहीं नहीं मिला। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और 40 दिन बाद युवक को सकुशल तलाश लिया गया। युवक के लौटते ही घर में खुशियां वापस लौट आईं। अब युवक अपनी चचेरी बहन की शादी में हंसी-खुशी भाग लेगा। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क पुलिस ने पिछले 40 दिन से लापता व्यक्ति राजीव को सकुशल बरामद किया गया। सीओ बन्ना देवी धनंजय सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को प्रीति पत्नी राजीव निवासी नौरंगाबाद छाबनी गली नं 5 थाना गाधीपार्क ने पति राजीव कुमार के रात के करीब 10:30 अचानक गायब हो जाने की सूचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई थी, 16 अप्रैल को उसे सकुशल तलाश लिया गया । परिजन राजीव के वापस घर आने पर खुश हैं। 21 अप्रैल को राजीव की चचेरी बहन की शादी भी है।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #YouthMissing #AligarhNews #NaurangabadAligarh #AligarhPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: 40 दिन से लापता युवक वापस घर पहुंचा, 21 अप्रैल को है चचेरी बहन की शादी, घर में लौट आईं खुशियां #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #YouthMissing #AligarhNews #NaurangabadAligarh #AligarhPolice #VaranasiLiveNews