Panipat News: तालाब में गिरने से युवक की गई जान
पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के रिसालू गांव के तालाब डूबने से सुनील (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। उनके भाई शिवानंद 13 जुलाई की शाम को घर से निकले थे। पैर फिसलने से तालाब में गिरने से यह हादसा हुआ। मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले शिवानंद ने बताया कि वह कृष्णा गार्डन में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके साथ उनका भाई सुनील भी रह रहा थे। 13 जुलाई की शाम को सुनील घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। मंगलवार रात को उनके पास पुलिस से सूचना मिली कि सुनील का शव रिसालू गांव के तालाब में मिला है। शिवानंद का कहना है कि उन्हें आशंका है कि पैर फिसलने से सुनील तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
#YouthLosesLifeAfterFallingIntoPond. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:46 IST
Panipat News: तालाब में गिरने से युवक की गई जान #YouthLosesLifeAfterFallingIntoPond. #VaranasiLiveNews
