गाजियाबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा घायल
गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग स्थित डंपिंग यार्ड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शकील मलिक पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम कुशालिया, मसूरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग पर गंगनहर से कुछ दूरी पहले डंपिंग ग्राउंड के पास हादसा हुआ। शकील मलिक के अनुसार, कार संख्या [नंबर उपलब्ध नहीं] के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार उनके भतीजे साहिल (19) पुत्र इरफान और जाकिर पुत्र दीन मोहम्मद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डासना ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल, संजय नगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई, जबकि जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव को घर लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शकील मलिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Ghaziabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:04 IST
गाजियाबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा घायल #CityStates #Ghaziabad #VaranasiLiveNews
