Aligarh News: सुनाना के युवक की बल्लभगढ़ में करंट लगने से मौत
क्षेत्र के गांव सुनाना निवासी मुकेश कुमार के पुत्र अमन (21) की मौत शुक्रवार की रात को हरियाणा के बल्लभगढ़ में करंट लगने से हो गई। बल्लभगढ़ से शव को लाकर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में दिन भर मातम छाया रहा।गांव निवासी मुकेश ने बताया कि वे परिवार सहित बल्लभगढ़ में रहते हैं। बेटा अमन शुक्रवार की शाम को पालतू कुत्ते को घुमाने केे लिए गया था। कुत्ते का पैर धरती पर पड़े बिजली के तार पर पड़ गया। कुत्ते के गले में बंधी लोहे की जंजीर को अमन अपने हाथ में पकड़े हुए था। इसलिए उसको भी करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अमन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और बल्लभगढ़ में एक कंपनी में मजदूरी करता था।
#AligarhNews #YouthDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 02:48 IST
Aligarh News: सुनाना के युवक की बल्लभगढ़ में करंट लगने से मौत #AligarhNews #YouthDies #VaranasiLiveNews
