Aligarh News: हरदुआगंज में घायल मिले युवक की मौत, थाने के बाहर लगाया जाम

जवां। ईको गाड़ी से गांव सुमेरा से एटा बरात लेकर गया छोटा जवां निवासी बॉबी (25) बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हरदुआगंज में एक मैरिज होम के पास घायल अवस्था में मिला। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी ईको गाड़ी एटा में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जवां थाने के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। परिजनों के मुताबिक, बॉबी बुधवार सुबह करीब 11 बजे एटा बरात लेकर गया था। रात करीब 11 बजे तक उसकी चचेरे भाई सुनील से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस के मुताबिक, 112 नंबर पर किसी ने युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी, जिसके बाद हरदुआगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, वे उसे घर ले आए। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे छेरत के निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां से भी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉबी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मायावती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे कृष्णा (छह वर्ष) और अंश (चार वर्ष) हैं।कार्रवाई के आश्वासन पर तीन घंटे बाद खुला जाममौत से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे जवां थाने के पास जाम लगा दिया। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ सर्वम सिंह साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे। यहां परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। रात करीब नौ बजे जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम हटाया। सीओ ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या की तहरीर मिली है। दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई गई है। इनमें से शिवम कुमार निवासी छोटा जवां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटा में गाड़ी मिलने और युवक के हरदुआगंज पहुंचने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मोबाइल में बॉबी का फोटो दिखाते परिजन।

#AligarhNewsyouthDies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: हरदुआगंज में घायल मिले युवक की मौत, थाने के बाहर लगाया जाम #AligarhNewsyouthDies #VaranasiLiveNews