Delhi NCR News: तीन दिन में युवक पर दो बार फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके की वारदात, पहले हमले में बचा, दूसरी वारदात में टांग में लगी गोली; सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस बरामदअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में महज तीन दिनों के भीतर 26 वर्षीय रवि प्रकाश पर दो बार जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन (24), शेखर उर्फ अपराधी (22) और कृष्णा उर्फ किस्सू (23) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि 8 जुलाई को न्यू उस्मानपुर में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि पवन, कृष्णा और दो अन्य युवकों ने उस पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान ही 11 जुलाई को आरोपियों ने रवि पर दोबारा हमला कर दिया। इस बार गोली उसके घुटने के नीचे टांग में लगी। घायल को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी वारदात के बाद पुलिस ने फिर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि रवि उन पर लगातार हमला कर रुपये मांगता था। इससे परेशान होकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और दोनों वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
#DelhiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 14:58 IST
Delhi NCR News: तीन दिन में युवक पर दो बार फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार #DelhiNews #VaranasiLiveNews
