Meerut News: नवाबगढ़ी में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करते युवक को पकड़ा
- पुलिस ने चरखी बरामद कर दर्ज किया केस, बच्चों और पतंगबाजों को बेचने का आरोपसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नवाबगढ़ी गांव में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री के मामले में सरधना पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग के मांझे से लिपटी एक चरखी बरामद की है। पुलिस का आरोप है कि युवक बाहर से मांझा मंगाकर गली-मोहल्लों में बेचता था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।उप निरीक्षक आदित्य सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि नवाबगढ़ी गांव में नवोदय स्कूल के पास एक युवक गत्ते की पेटी में प्रतिबंधित मांझा रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक की पहचान नवाबगढ़ी निवासी विजय (19) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की चरखी पर काले रंग का मांझा लिपटा मिला। पुलिस के मुताबिक, मांझे की बिक्री से संबंधित लाइसेंस या अन्य दस्तावेज मांगने पर युवक कोई कागजात नहीं दिखा सका।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बाहर से प्रतिबंधित मांझा मंगाकर पतंग उड़ाने के शौकीनों और बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद मांझे को सील कर दिया।----------
#YouthCaughtSellingBannedKiteStringInNawabgarhi. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 20:13 IST
Meerut News: नवाबगढ़ी में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करते युवक को पकड़ा #YouthCaughtSellingBannedKiteStringInNawabgarhi. #VaranasiLiveNews
