Hathras News: सिस्टम का रोना नहीं रोए, झाड़ू-फांवड़ा लेकर खुद करबन नदी में उतर गए युवा, कर दी सफाई शुरू

प्रशासनिक स्तर से कोई पहल नहीं होने से युवाओं ने खुद ही करबन नदी की सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। 23 मई की शाम दर्जनों युवा नदी में उतर पड़े और कई घंटों तक श्रमदान कर सफाई की। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला। पुल पर फल एवं सब्जी की ढकेल लगाने वाले विक्रेताओं को भी जागरूक किया। उनसे कहा कि नदी में कूड़ा या गंदगी न फेंकी जाए। गौर हो कि इससे तहसीलदार हेमंत चौधरी, विधायक गुड्डू चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन नदी की सफाई नहीं हुई। अब सफाई अभियान में अजरूद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट, ओमवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमंत कश्यप, फौजी कुमार, दीपक चौधरी, कृष्णा तिवारी, वरुण मिश्रा, गौरव ठेनुआ, रोहित चौधरी, पवन चौधरी, अमन चौधरी, अन्नू पंडित सहित कई युवा मौजूद रहे। सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि युवाओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने डीएम को पत्र भेजा। अगर फिर भी नदी की सफाई नहीं हुई तो वह संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर काम कराने का प्रयास करेंगे।

#CityStates #Hathras #UttarPradesh #KarbanNadi #SadabadHathras #HathrasNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: सिस्टम का रोना नहीं रोए, झाड़ू-फांवड़ा लेकर खुद करबन नदी में उतर गए युवा, कर दी सफाई शुरू #CityStates #Hathras #UttarPradesh #KarbanNadi #SadabadHathras #HathrasNews #VaranasiLiveNews