मिर्जापुर: पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार; इलाज कराकर लौट रहे बेटो को लगी चोट

मिर्जापुर में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद बृहस्पतिवार की रात पुत्र का इलाज करा कर घर लौट रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास गाड़ी पर एक युवक ने ईंट से हमला किया। जिसमें उनके पुत्र को चोट लगी। पूर्व सांसद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने बताया कि पुत्र राकेश बिंद को बृहस्पतिवार की रात पेट में दर्द था। उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। इलाज करा कर इटवा स्थित घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बथुआ शीतला मंदिर तिराहा के पास गाड़ी रुकी। एक व्यक्ति आया उसने नमस्कार किया इसके बाद वह पीछे गया। शीतला मंदिर के पास से एक ईंट लेकर आया और गाड़ी पर फेंक कर मारा। इससे शीशा टूट गया और गाड़ी में बैठे पुत्र को चोट लग गई। सांसद ने कहा पुत्र को लेकर दोबारा मंडलीय अस्पताल पहुंचे। मामले में उपचार कराकर कटरा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद की गाड़ी बथुआ के पास धीमी हुई तो शराब के नशे में एक युवक हिमांशु गुप्ता निवासी मंडी समिति ने ईंट से गाड़ी पर मारा। जिससे शीशा टूटने से उनके पुत्र को चोट लगी है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

#CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurLatestNews #MirzapurNewsInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मिर्जापुर: पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार; इलाज कराकर लौट रहे बेटो को लगी चोट #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurLatestNews #MirzapurNewsInHindi #VaranasiLiveNews