Una News: पहली बार मतदान कर युवतियों में दिखा उत्साह, लोकतंत्र के पर्व में निभाई जिम्मेदारी

चकसराय (ऊना) l उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां में पंचायत चुनाव के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान तानिया, श्वेता और आरती ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई। पहली बार मतदान करने पर तीनों युवतियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया।उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और देश व समाज के बेहतर भविष्य के लिए सभी लोगों को अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए। युवतियों ने कहा कि पहली बार मतदान कर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ और यह उनके जीवन का एक यादगार अनुभव बन गया।तानिया, श्वेता और आरती ने गांव के अन्य युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि युवा वर्ग को चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बिना किसी डर या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट की अहम भूमिका होती है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पहली बार मतदान कर युवतियों में दिखा उत्साह, लोकतंत्र के पर्व में निभाई जिम्मेदारी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews