Sonipat News: होटल में युवती की मौत, पिता बोले-फूड प्वाइजनिंग से गई जान
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। बस अड्डे के पास होटल में रुकी युवती की मौत हो गई। वह दिल्ली से आते समय रात अधिक होने के कारण होटल में रुक गई थी। पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित किया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। राई क्षेत्र के वार्ड-8 की रहने वाली कीर्ति दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करती थीं। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दिल्ली से अपने घर के लिए चली थी। सोनीपत पहुंचने पर अधिक रात हो गई। उसने कॉल कर बस अड्डे के पास होटल में रुकने की बात कही।परिजनों ने बताया कि बेटी ने कहीं बाहर से खाना मंगवाकर खाया था। इससे उसे फूड प्वाइजनिंग हो गई। उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने मामले में इत्फाकिया मौत की कार्रवाई करवाई है।वर्जन युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने व मौत होने की जानकारी मिली थी। परिवार ने इत्फाकिया मौत का बयान दिया है। पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट से मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
#YoungWomanDiesInHotel #FatherSaysSheDiedDueToFoodPoisoning #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:22 IST
Sonipat News: होटल में युवती की मौत, पिता बोले-फूड प्वाइजनिंग से गई जान #YoungWomanDiesInHotel #FatherSaysSheDiedDueToFoodPoisoning #VaranasiLiveNews
