युवक को बांधकर पीटा: सिर मुड़वाया, चेहरे पर चूना पोतकर पहनाई जूते की माला, अर्धनग्न कर घुमाया; हालत गंभीर
UP Crime: सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ अमानवीय हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहले बांधकर पिटाई की गई। फिर बाल मुड़वाते हुए चेहरे पर चूना पोता गया। जूता-चप्पल की माला पहनाकर पिटाई करते हुए अर्धनग्न हाल में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी बभनी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को भाई की तहरीर पर बभनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे छेड़खानी से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।
#CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:05 IST
युवक को बांधकर पीटा: सिर मुड़वाया, चेहरे पर चूना पोतकर पहनाई जूते की माला, अर्धनग्न कर घुमाया; हालत गंभीर #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
