वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला

लखनऊ से वाराणसी आने वाले रेल ट्रैक पर बाबतपुर रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरे एक युवक को स्टेशन मास्टर की सतर्कता से बचाया गया। रात में ट्रेन से गिरने के बाद युवक ट्रैक के किनारे बैठा था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के लोकोपायलट ने युवक को आरपीएफ को सौंपा। इसके बाद एक दूसरी ट्रेन रोककर युवक को बाबतपुर पहुंचाया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाबतपुर स्टेशन पर 29 जुलाई की रात करीब 1.04 बजे ट्रेन नंबर 14261 गया जं. से चलकर लखनऊ तक चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस बाबतपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची। इसी दौरान किसी ने चेनपुलिंग कर दिया। इसी बीच, एक परिवार रोते-बिलखते स्टेशन मास्टर चंद्रेश कुमार सिंह के पास पहुंचा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews