Mau News: कमरे में सोने गया था, फिर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी से चल रहा था विवाद
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के सलाहाबाद निवासी सोमवाल (30) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में लटकता पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक मृतक का उसकी पत्नी से पांच साल से विवाद चल रहा था। शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं थी। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की रात में भोजन करने के बाद सोमपाल अपने कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह खिड़की से किसी से देखा तो वह पंखे के सहारे फंदे पर लटका था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#CityStates #Mau #Varanasi #MauNews #CrimeNews #MauPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:39 IST
Mau News: कमरे में सोने गया था, फिर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी से चल रहा था विवाद #CityStates #Mau #Varanasi #MauNews #CrimeNews #MauPolice #VaranasiLiveNews
