यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर
यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों पर भी नजर आने लगा है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश में आरोपी बनाए गए लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटर सोमवार को बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कैराना कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। यह भी पढ़ें:मेरठ: किराये के मकान में मिला नर्स का शव, पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
#CityStates #Shamli #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 13:22 IST
यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर #CityStates #Shamli #VaranasiLiveNews
