Una News: तनाव भगाने को सरकारी कार्यालयों में होगा योग

ऊना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग ऊना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में योग जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों के साथ आम लोगों को योग से तनाव भगाने के उपाय सुझाए जाएंगे। साथ ही योग का महत्व और स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद शिविरों के आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी योग शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में योग विशेषज्ञ लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी देंगे। इस बार विभाग ने ऑनलाइन माध्यम को भी योजना में शामिल किया है। ऐसे लोग जो किसी कारणवश शिविरों में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे ऑनलाइन माध्यम से भी योग सत्रों से जुड़ सकेंगे। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये लाइव सत्र आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे योग कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। इसी उद्देश्य के तहत लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।सुबह 6 बजे से 6:45 तक ऑनलाइन शिविरआयुष विभाग में तैनात योग प्रशिक्षकों की मदद से प्रतिदिन सुबह 6 से 6:45 बजे तक ऑनलाइन योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोग अपने नजदीकी आयुष स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। केंद्रों की ओर से लोगों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सुविधा निशुल्क रहेगी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चुनावों के बाद सरकारी कार्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। -डॉ. किरण शर्मा, आयुष अधिकारी ऊना

#UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 23:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Una news hp news



Una News: तनाव भगाने को सरकारी कार्यालयों में होगा योग #UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews