Delhi NCR News: डीयू में अंतरराष्ट्रीय छात्रों संग मनाया गया योग दिवस

डीयू कुलपति ने कहा- योग मानवता को भारत की महानतम देनअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। डीयू के वाइस रीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो योगेश सिंह, मुख्य अतिथि आईसीसीआर की महानिदेशक के नंदिनी सिंगला तथा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि योग मानवता को भारत की सबसे बड़ी देन में से एक है। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य और खुशी सबसे महत्वपूर्ण हैं और इन्हें प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम योग है। मुख्य अतिथि के नंदिनी सिंगला ने कहा कि डीयू और आईसीसीआर पहली बार संयुक्त रूप से योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीयू में 500 आईसीसीआर स्कॉलर हैं। इसलिए दिल्ली विश्वविद्यालय के द्वारा इन विद्यार्थियों के माध्यम से हम दुनिया के अनेकों देशों तक योग पहुंचा रहे हैं। सिंगला ने कहा कि नौकरी, कार, प्रतिष्ठा और भौतिक उपलब्धियां व्यक्ति को स्थायी खुशी नहीं दे सकतीं। जब तक व्यक्ति भीतर से प्रसन्न नहीं होगा। योग व्यक्ति को अपनी भावनाओं और विचारों पर नियंत्रण रखना सिखाता है। इस अवसर पर डीयू फॉरेन स्टूडेंट्स रजिस्ट्री की डीन प्रो. रूपम कपूर, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी समेत डीयू एवं आईसीसीआर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विदेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#YogaDayCelebratedWithInternationalStudentsAtDU. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: डीयू में अंतरराष्ट्रीय छात्रों संग मनाया गया योग दिवस #YogaDayCelebratedWithInternationalStudentsAtDU. #VaranasiLiveNews