World: ट्रंप के बेटे की हत्या पर ईरान में 95 करोड़ इनाम; प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करों पर US का हमला

ईरान की सरकारी टीवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप की हत्या करने वालों को 1 करोड़ डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित करने के दावे वाला वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो को आईआरजीसी से संबद्ध चैनल 3 ने प्रसारित किया है। सरकारी चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में 20 वर्षीय बैरन ट्रंप को निशाना बनाया गया। इस वीडियो में ग्राफिक के जरिये बैरन की सुरक्षा, ठिकानों और दैनिक गतिविधियों का विवरण दिखाया गया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के परिवार को ईरान ने पहले भी धमकी दी है। प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करों पर US का हमला अमेरिकी सेना ने सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में एक पोत पर हमला किया। इसमें ड्रग्स तस्करी के आरोपी दो लोग मारे गए। यह लगभग दो महीने में घोषित पहला ऐसा हमला है। करीब एक साल से चल रहे इस अभियान में 60 से अधिक हमलों के बाद 210 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। US सदर्न कमांड ने इसे "घातक काइनेटिक स्ट्राइक" बताया। पेंटागन ने पोत में ड्रग्स होने का कोई सबूत नहीं दिया। जनरल फ्रांसिस डोनोवन ने "नारको-आतंकवादियों" को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप प्रशासन लैटिन अमेरिकी देशों में अपनी कार्रवाई बढ़ाने के लिए समझौते कर रहा है। आलोचकों ने इन हमलों की वैधता और प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। पेंटागन का वॉचडॉग हमलों के लक्ष्य निर्धारण ढांचे की जांच करेगा। चीन को एआई सर्वर के अवैध निर्यात करने का मामला,ताइवान ने कंपनियों के कर्मचारियों पर आरोप लगाया ताइवान में नौ लोगों पर चीन को उच्च-स्तरीय एआई सर्वर के अवैध निर्यात का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों के मुताबिक आरोपियों में एनवीडिया (Nvidia) से एक और सुपर माइक्रो (Super Micro) से दो कर्मचारी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद चीन और अमेरिका के बीच एआई प्रतिस्पर्धा में नए सिरे से टकराव की आशंका है। अमेरिका ने 2022 में एनवीडिया के उन्नत चिप्स के चीन को निर्यात पर प्रतिबंध लगाए थे। अभियोजकों ने बताया कि इसमें शामिल सर्वर B300 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट थे, जिनकी चीन को बिक्री प्रतिबंधित है। कुल 74 सर्वर चीन पहुंचे, जिनमें से 50 इंडोनेशिया के रास्ते, 16 सीधे और आठ जापान व हांगकांग के माध्यम से भेजे गए। 56 सर्वर के एक अन्य प्रयास में विफलता मिली और वे ताइवान में ही रह गए। अभियोजक नौ में से चार आरोपियों के लिए अधिकतम पांच साल की सजा की मांग कर रहे हैं, जिनमें एनवीडिया प्रबंधक चांग भी शामिल हैं।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World: ट्रंप के बेटे की हत्या पर ईरान में 95 करोड़ इनाम; प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करों पर US का हमला #World #International #VaranasiLiveNews