विदेश के समाचार: हमास के वित्तीय नेटवर्क पर इस्राइली सेना की बड़ी कार्रवाई, खान यूनिस में प्रमुख कमांडर ढेर
इस्राइली सेना ने दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में एक लक्षित अभियान के दौरान हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराया है। यह जानकारी इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संयुक्त बयान में नेतन्याहू और काट्ज ने कहा कि यह लक्षित हमला इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी के संयुक्त प्रयास से किया गया। बयान में कहा गया, "कुछ समय पहले खान यूनिस में आईडीएफ ने हमास आतंकवादी संगठन के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराया।" बयान में आगे कहा गया, "प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने इस सटीक अभियान और हमारे दुश्मनों को रोकने के लिए की गई आक्रामक कार्रवाई के लिए आईडीएफ और आईएसए की सराहना की।"
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 23, 2026, 04:13 IST
विदेश के समाचार: हमास के वित्तीय नेटवर्क पर इस्राइली सेना की बड़ी कार्रवाई, खान यूनिस में प्रमुख कमांडर ढेर #World #International #VaranasiLiveNews
