World: चीन में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, सूडान युद्ध में छह महीने में 300+ बच्चे बने हिंसा का शिकार
सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। घटना झेंग्झोउ इलाके में घटी, जहां रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की जान चली गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझा ली गई है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच कर रही है। सूडान युद्ध में 6 महीने में 300 से ज्यादा बच्चे बने हिंसा का शिकार- यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमवार को कहा कि सूडान में पिछले छह महीनों के दौरान युद्ध में 300 से अधिक बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हताहत ड्रोन हमलों में हुए हैं। अप्रैल 2023 से सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है। युद्ध के कारण अब तक कम से कम 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.3 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। यूनिसेफ ने चेतावनी दी कि स्कूल, बाजार और पानी जैसी नागरिक सुविधाओं पर हमले बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
#World #International #WorldNews #China #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 13:31 IST
World: चीन में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, सूडान युद्ध में छह महीने में 300+ बच्चे बने हिंसा का शिकार #World #International #WorldNews #China #VaranasiLiveNews
